Photo Courtesy: Internet

रणवीर सिंह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज़, FIFA WORLDCUP फाइनल कार्यक्रम में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व…

रणवीर सिंह इस दौर में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। दुनियाभर में वह भारतीय युवाओं के चहेते सितारे हैं। जाहिर है जब युवाओं के बीच भारत के प्रतिनिधित्व की बात होगी, तो अभिनेता का नाम अग्रिम नामों में शामिल होगा।

अब रणवीर के नाम नई उपलब्धि लगी है जो बॉलीवुड के साथ ही खेल प्रेमियों को भी खुश कर देगी। इस साल फीफा विश्वकप के फाइनल में रणवीर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जल्द ही औपचारिकताएं पूरी करने जाएंगे रणवीर –

रणवीर को इस साल दोहा में होने वाले फीफा विश्वकप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुलाया गया है। यह मैच 18 दिसंबर को कतर में होगा। दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस मैच पर होगी। ऐसे में रणवीर के लिए यह बेहद गर्व की बात है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अवसर से उत्साहित रणवीर जल्द ही औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दोहा रवाना हो सकते हैं।

रणवीर सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

भारत के महत्वाकांक्षी युवाओं का चेहरा हैं रणवीर –

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, “रणवीर दुनियाभर में अपने-आप में एक संस्कृति को दर्शाते हैं। वह दुनियाभर में भारत के महत्वाकांक्षी युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में फीफा विश्वकप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह परफेक्ट एंबेसडर हैं।” हाल ही में रणवीर अबु धाबी में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों के साथ नजर आए थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें प्रतिष्ठित मारुकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित करने की भी घोषणा हुई है।

विदेश में बॉलीवुड का नया चेहरा बनकर उभर रहे रणवीर –

रणवीर ने कम समय में ही अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। विदेश में हिंदी सिनेमा का बड़ा प्रशंसक वर्ग है। रणवीर ने ‘गली बॉय’, ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों से इस वर्ग में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने ऑफस्क्रीन अंदाज के लिए भी रणवीर काफी लोकप्रिय हैं। विदेश में अब तक आमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बॉलीवुड का चेहरा थे। परंपरागत छवि से हटकर रणवीर ने अपने अतरंगी अंदाज से नई पहचान बनाई है।

दिसंबर में बड़े पर्दे पर दिखेंगे रणवीर –

रणवीर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। रणवीर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेमकहानी’ का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी।रणवीर के ओम राउत की फिल्म ‘शक्तिमान’ में होने की भी चर्चा है।

About शिवांकित तिवारी "शिवा"

शौक से कवि,लेखक, विचारक, मुसाफ़िर पेशे से चिकित्सक! शून्य से आरंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *