Birthday Special: अनुष्का शर्मा से पहले इन एक्ट्रेसेज संग प्यार में पड़ चुके हैं ‘बर्थडे बॉय’ कोहली! देखें तस्वीरें…

Virat Kohli Birthday: Anushka Sharma से पहले इन एक्ट्रेसेज संग प्यार में पड़ चुके हैं ‘बर्थडे बॉय’ कोहली! देखें तस्वीरें…

Virat Kohli Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी कर चुके हैं और इनके कपल को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जाता है. आज, विराट के बर्थडे पर, नजर डालते हैं कि अनुष्का से पहले, कथित तौर पर ही सही, विराट किन एक्ट्रेसेज के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं. अनुष्का से पहले उन्होंने किन हसीनाओं को डेट किया है, आइए तस्वीरें देखें..

विराट कोहली ने 2017 में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी कर ली थी और दोनों की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। 2022 में अनुष्का विराट ने अपने परिवार में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया।

                         Photo Courtesy: Internet

हिन्दी और तमिल फिल्में करने वाली एक्ट्रेस Sara Jane Dias से विराट कोहली का नाम उनके करियर की शुरुआत में जोड़ा गया था. फिर खबरें आईं कि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

                          Image Courtesy: Internet

साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस और मॉडल Sanjjana Galrani भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कहा जाता है कि IPL के समय में, दोनों के बीच एक रिश्ता था. बता दें कि इस हसीना ने हमेशा यही कहा कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

                          Imge Credit: Internet

आमिर खान की ‘तलाश’ फिल्म से अपना सफर शुरू करने वाली एक्ट्रेस Izabelle Leite रिपोर्ट्स के हिसाब से 2012 से 2014 तक विराट कोहली की गर्लफ्रेंड थी. इस रिलेशनशिप को 2013 में जाकर विराट ने कन्फर्म किया था।

                          Photo Courtesy: Internet

आपको जानकर हैरानी होगी कि मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से विराट एक्ट्रेस Tamannah Bhatia को भी डेट कर चुके हैं। बता दें कि दोनों ने एक ऐड में साथ काम किया था लेकिन तमन्नाह ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

                       Photo Courtesy: Internet

विराट कोहली अब वर्तमान में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी वामिका संग अपनी खूबसूरत ज़िंदगी व्यतीत कर रहें हैं!

About शिवांकित तिवारी "शिवा"

शौक से कवि,लेखक, विचारक, मुसाफ़िर पेशे से चिकित्सक! शून्य से आरंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *