Malaika Arora के साथ अपने रिश्ते पर बोलें Arbaaz Khan कहा, हमारे बीच सिर्फ एक कॉमन चीज है…

Malaika Arora के साथ अपने रिश्ते पर बोलें Arbaaz Khan कहा, हमारे बीच सिर्फ एक कॉमन चीज है… 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अलग-अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने काफी समय पहले एक दूसरे के साथ तलाक लेकर अपनी अपनी राहें अलग कर ली है। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान जहां जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा भी अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है।

Photo Courtesy: Internet

अब हाल ही में अरबाज खान अभिनेत्री और अपनी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी कुछ बोला है। हाल ही में खास बातचीत के दौरान अरबाज खान ने बताया कि, हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं। अब हम दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए हैं। हम दोनों ने लाइफ में एक दूसरे की कई चीजों को एक्सेप्ट किया है।

इसके बाद अरबाज खान ने कहा कि, हम दोनों के बीच एक कॉमन चीज है और वह है हमारा बेटा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी और दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया था। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है और वो 20 साल का हो चुका है।

Photo Courtesy: Internet

बता दें कि, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि, मैंने हां कह दी है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग कयास लगा रहे हैं कि, क्या मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ शादी रचाने जा रही हैं। हालांकि इस मामले में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

About शिवांकित तिवारी "शिवा"

शौक से कवि,लेखक, विचारक, मुसाफ़िर पेशे से चिकित्सक! शून्य से आरंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *