पुदीने को आप इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, जानिए इसके चमत्कारिक फायदे…

आमतौर पर लोग पुदीने का इस्तेमाल तरह-तरह की खान-पान की चीजों और शारीरिक समस्याओं के घरेलू उपचार के लिए करते हैं, लेकिन यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

पुदीना कई विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने समेत प्राकृतिक रूप से निखारने में मदद कर सकते हैं।

                        Image Courtesy: Internet

आइए जानते हैं कि पुदीने को किन-किन तरीकों से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप इसके भरपूर फायदे पा सकते हैं।

1. बतौर स्किन स्क्रब कर सकते हैं इस्तेमाल –

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 10-12 पुदीने की पत्तियों का पेस्ट और कद्दूक किया हुआ आधा खीरा मिलाएं। अब इसमें एक बड़ी चम्मच ओट्स, एक चम्मच शहद और दो चम्मच दूध को मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने चेहरे पर सामान्य स्क्रब की तरह करें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह स्क्रब त्वचा को गहराई से साफ करने समेत असमान रंगत को ठीक कर सकता है।

2. स्किन टोनर के रूप में किया जा सकता है इस्तेमाल –

आप चाहें तो पुदीने का इस्तेमाल स्किन टोनर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले डेढ़ कप पानी में दो बड़ी चम्मच पुदीने की ताजी पत्तियां डालकर 20 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में डालें। इस्तेमाल से पहले अपने साफ चेहरे पर कॉटन पैड से टोनर को लगाएं। यह टोनर त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है।

3. मुंहासों को दूर करने वाला पुदीने का फैस पैक बनाएं –

अगर आप मुंहासों या मुंहासों के निशान से छुटकारा चाहते हैं तो इसके लिए पुदीने से फेस पैक बनाकर हफ्ते में एक या दो बार लगाएं। लाभ के लिए सबसे पहले 10-15 पुदीने की पत्तियों को मिक्सी में पीस लें। अब एक कटोरे में एक चम्मच मुनका शहद और पुदीने का पेस्ट मिलाकर इसे मुंहासों से प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर कम से कम 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

4. ब्लैक हेड्स से भी राहत दिला सकता है पुदीना –

ब्लैक और व्हाइट हेड्स से छुटकारा दिलाने में भी पुदीना बहुत मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में 8 से 10 पुदीने की पत्तियों को अच्छे से ब्लेंड कर लें, फिर उसको एक कटोरी में गुलाब जल के साथ मिलाएं। अब अपना चेहरा धोकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। लगभग 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।

5. पुदीने से फेस मिस्ट बनाकर करें इस्तेमाल –

रूखी त्वचा वालों को अपने स्किन केयर रूटीन में ऐसे प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए, जो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करें। पुदीना एक ऐसी सामग्री है, जो यह काम आसानी से कर सकता है। इससे आप फेस मिस्ट बना सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में एलोवेरा जेल, पुदीने का रस और विच हेजल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं, फिर इसका इस्तेमाल फेस मिस्ट के तौर पर करें।

About शिवांकित तिवारी "शिवा"

शौक से कवि,लेखक, विचारक, मुसाफ़िर पेशे से चिकित्सक! शून्य से आरंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *