Black Mamba The World’s Most Venomous snake ये है दुनिया का सबसे जहरीला जीव, इसका काटा पानी भी नहीं मांगता!
Black Mamba: सांप का कांटा पानी भी नहीं मांगता है लेकिन क्या वाकई में ऐसा है। दुनियाभर में 3000 से भी ज्यादा सांप की प्रजातियां है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से सिर्फ 600 प्रकार के ऐसे सांप होते हैं जो जहरीले होते हैं। इन सभी सांपों में ब्लैक मांबा नाम के साथ दुनिया का सबसे जहरीला और तेजतर्रार साफ है। यह सांप काट ले तो इंसान वाकई पानी नहीं मांगता और तुरंत उसकी मौत हो जाती है।
ब्लैक माम्बा दक्षिण अफ्रीका में ज्यादातर पाया जाने वाला एक अत्यधिक विषैला सांप है। यह अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाने वाला सबसे लंबे सांपों में से एक है। ये सांप अत्यधिक आक्रामक होने के साथ-साथ अत्यधिक विषैले भी है।
हालांकि, मांबा की पहली प्रवृत्ति आमतौर पर काटने के बजाय लोगों से दूर भागने की होती है। यानी ये सांप बेहद शर्मीले होते हैं। वे छिपने के लिए जगह ढूंढना पसंद करते हैं, यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका में वे गलती से लोगों के घरों में छुप जाया करते हैं।
अपने नाम से अलग वे ज्यादातर भूरे रंग के होते हैं। उनके मुंह के अंदर स्याह काला रंग होने के कारण उन्हें ‘ब्लैक’ कहा जाता है, जो उन्हें एक खतरनाक रूप देता है। वे जहर का उपयोग करके अपने शिकार को पूरा निगलने की कोशिश करते हैं।
वैसे Black Mamba खुद इंसानों से खतरा महसूस करने पर सीधे काटता नहीं है बल्कि बचने की कोशिश करता है लेकिन अगर इसे गुस्सा आ गया तो यह एक बार में एक साथ 100 लोगों को काट सकता है। रत्नेश बताते हैं कि आज तक इसका काटा कोई शख्स जिंदा बचा हो, इसका रेकॉर्ड नहीं है। दरअसल, ये सांप गुस्सा होने पर अपनी पूरी लंबाई के साथ बिलकुल 90 डिग्री वर्टिकल पोजिशन में अपनी पूंछ पर खड़ा हो जाता है। ऐसी ही पोजिशन मे यह व्यक्ति के सिर पर या गर्दन पर काटता है। आमतौर पर सांप के हाथ या पैर पर काटने से दबाव लगाकर जहर निकाला जा सकता है लेकिन सिर या गर्दन पर ऐसा नहीं किया जा सकता। इसलिए इसके काटने पर किसी को बचाया नहीं जा सकता। इसका गुस्सा इतना तेज होता है कि खतरा महसूस होने पर ये लगातार 10-12 बार काटता है।
इन सांपों की अधिकतम जहर उपज लगभग 400 मिलीग्राम है। हालांकि, यह दुर्लभ है और अधिकांश सांपों में लगभग 280 मिलीग्राम जहर निकालने की शक्ति होती है। अफ्रीकन स्नेक बाइट इंस्टिट्यूट के अनुसार किसी इंसान को काटने के लिए केवल 15 से 20 मिलीग्राम की जरूरत होती है।