अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें स्टार पावर की कमी नहीं होगी।16 दिसंबर को आयोजित होने वाली नीलामी में कई स्टार खिलाड़ियों के नामांकन की उम्मीद है।नामांकन में सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स का हो सकता है, जो वर्तमान में खेल के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं।हालांकि स्टोक्स ने साल की शुरुआत में मेगा नीलामी में भाग नहीं लिया था।आइये जानते हैं स्टोक्स के आंकड़े।
अभी तक स्टोक्स के हिस्सा होने पर असमंजस की स्थिति-
स्टोक्स IPL के अगले सीजन में भाग ले पाएंगे या नहीं यह फिलहाल तय नहीं है।इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एसेज सिरीज़ 16 जून से शुरू होगी।वहीं IPL के मई के अंत या जून की शुरुआत में समाप्त होने की संभावना है। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लीग में भाग लेना बहस का मुद्दा बना हुआ है।स्टोक्स, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं, जो ऑस्ट्रेलिया से एशेज ट्रॉफी वापस लेने की कोशिश करेगी।
कई बड़े खिलाड़ी नीलामी में हो सकते हैं शामिल-
स्टोक्स और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।वैसे इस नीलामी में कई बड़े स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है। सैम कुर्रन और कैमरून ग्रीन इस बार आकर्षण का केंद्र होंगे। हाल के मैचों में इन दोनों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।कुर्रन ने पाकिस्तान दौरे और विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किया है।ग्रीन ने भारत दौरे पर टी-20 सीरीज में दो तूफानी अर्धशतक जमाए थे।
जानिये IPL में स्टोक्स के नाम रिकार्ड्स-
स्टोक्स ने अपने IPL करियर में अब तक 43 मैच खेले हैं।42 पारियों में उन्होंने 25.56 की औसत और 134.05 की स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं।दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में स्टोक्स के नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।लीग में उनके नाम 8.56 की इकॉनमी के साथ 28 विकेट भी दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है।सीमित ओवर क्रिकेट में स्टोक्स गेंद और बल्ले से समान रूप से उपयोगी हैं।
पंजाब के लिए मज़बूत टीम बनाना ज़रूरी-
IPL नीलामी में पंजाब किंग्स (PK) बड़ी राशि के साथ उतर सकती है।फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पूर्व कुछ महंगे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करने का निर्णय लिया है। इनमें मयंक अग्रवाल (12 करोड़), शाहरुख खान (9 करोड़) और ओडियन स्मिथ (6 करोड़) जैसे नाम शामिल हैं।नवनियुक्त कप्तान शिखर धवन और कोच ट्रेवर बेलिस नए सिरे से टीम तैयार करने में जुटे हैं। संभावना है कि वे कुछ ऑलराउंडर्स पर भरोसा दिखाएंगे।