KRK Apologizes To Salman Khan : अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान यानी KRK के सभी बड़े स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं। KRK एक बार फिर अपने ट्वीट के चलते चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार KRK के तेवर थोड़े नरम नजर आए। KRK ने इस बार किसी पर निशाना नहीं साधा है, बल्कि उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए सॉरी कहा है। KRK अपने ट्वीट में सलमान खान को सॉरी कहा है।
कुछ दिन पहले हुई थी KRK की गिरफ्तारी –
बता दें कि, KRK कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए थे और उनका मानना था कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान थे। हालांकि, अब उनका कहना है कि उनके अरेस्ट होने के पीछे कोई और ही था, लेकिन सलमान खान नहीं तो कौन इस बात का खुलासा नहीं किया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि कई लोगों को लगता है कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर थे, लेकिन ये भी गलत है।
KRK ने ट्वीट कर कहा – सॉरी भाईजान
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1586657013689352192?t=5C5-99RjwOJR-y20vI759w&s=19
अपने ट्वीट में KRK ने लिखा- ‘मैं मीडिया के लोगों को बताना चाहता हूं कि जैसा मैंने सोचा था वैसा बिलकुल नहीं है। मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान नहीं थे। आपको गलत समझने के लिए मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं भाईजान। यही नहीं, मैंने किसी और तरह से भी आपको दुख पहुंचाया हो तो उसके लिए भी सॉरी। मैं खुद ये फैसला कर रहा हूं कि अब से आपकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा।’ KRK के इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं।
पुलिस ने एयरपोर्ट से ही लिया था हिरासत में –
दरअसल, सितंबर में KRK दुबई से मुंबई लौटे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। KRK पर पहले से ही दो मामले चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें सीधे एयरपोर्ट से जेल ले जाया गया। रिपोर्ट्स थीं कि कमाल पर एक एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। गिरफ्तारी के बाद KRK ने कहा कि इन सबके पीछे सलमान खान का हाथ है। लेकिन, अब उन्होंने खुद ही अपने आरोप वापस ले लिए हैं।