ब्रह्मास्त्र-2 में KGF स्टार यश निभाएंगे ‘देव’ का किरदार!

सितंबर में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट् की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी सफलता भी मिली और तभी से ही इसके दूसरे भाग यानि ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के लिए कयास लगने शुरू हो गए। एक बार फिर से ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। चर्चा का विषय साउथ के मशहूर अभिनेता यश से जुड़ा है। बॉलीवुड के गलियारों में एक खबर फैली कि ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के लिए मेकर्स ने केजीएफ के अभिनेता यश को अप्रोच किया है। जिसके बाद ब्रह्मास्त्र 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई।

KGF स्टार यश को अप्रोच किए जाने की बात पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे। लेकिन करण जौहर ने इस बारे में एक बयान देकर सारी अफवाहों को बंद कर दिया है। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अभी किसी भी स्टार को अप्रोच नहीं किया गया है। उन्होंने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा कि ये सब बातें केवल अफवाहें हैं, उन्होंने यश से इस तरह का कोई संपर्क नहीं किया है। ब्रह्मास्त्र की बड़ी सफलता के बाद दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

इससे पहले ब्रह्मास्त्र 2 के लिए ऋतिक रोशन का नाम भी उछला था लेकिन बाद में वह भी केवल एक अफवाह ही साबित हुई। ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 में देव का किरदार सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है। इसी किरदार के लिए साउथ के स्टार यश को अप्रोच किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन करण जौहर ने इन बातों को सिरे से नकार दिया। इतना ही नहीं, एक और मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात की पड़ताल की गई है कि यश का ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अप्रोच किया जाना एक अफवाह मात्र है। यह रिपोर्ट अमर उजाला की ओर से सामने आई है जिसमें दावा किया गया है इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

Photo Courtesy: Social Media & Internet

बह्मास्त्र पार्ट – 2 ‘देव’ में जहां तक ऋतिक रोशन के काम करने का सवाल है, तो इस वक्त वह खुद क्रिश पार्ट-4 के लिए बिजी हैं। ऐसे में ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भी अपना समय देना उनके लिए आसान नहीं होगा, इसलिए ऋतिक वाली बात भी यहां पर फिट नहीं बैठती है। खैर, अभी ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के रिलीज में लगभग दो या ढाई साल का समय लग सकता है, कहा जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग 2025 में रिलीज होगा। अभी तक फिल्म पर काम शुरू होने की भी पुष्टि नहीं हो सकी है, इसलिए पार्ट 2 में देव का किरदार कौन निभाएगा, इसका पता करने के लिए इंतजार ही किया जा सकता है। फिलहाल ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

About शिवांकित तिवारी "शिवा"

शौक से कवि,लेखक, विचारक, मुसाफ़िर पेशे से चिकित्सक! शून्य से आरंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *