हिंदू धर्म के अनुसार धनतेरस के पर्व से ही दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर तथा भगवान धन्वंतरि का पूजन भी किया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 22 तथा 23 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस वर्ष 22 अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार मनाना अत्यंत शुभ है। धनतेरस पर नए बर्तन अथवा नया सामान घर में लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शॉपिंग करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अतः इसी क्रम में आज हम आपको बता रहें हैं। धनतेरस पर उन चीजों के बारे में। जिनकी शॉपिंग करने से आप पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
राशि के अनुसार करें शॉपिंग :
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि को खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार शॉपिंग करते हैं तो देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। आइये जानते हैं कि किस दिन किस राशि के जातक को कौन से सामान की शॉपिंग करनी चाहिए।
मेष राशि :
इस दिन मेष राशि के जातकों को तांबे की धातु के बर्तन खरीदने चाहिए।
वृषभ राशि :
इस राशि के जातकों को चमकदार पालिश वाली धातु के बर्तन या आभूषण खरीदने चाहिए।
मिथुन राशि :
इस राशि के जातकों को बर्तन, चांदी के सामान तथा इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदनी चाहिए।
कर्क राशि :
इस राशि वालों को धनतेरस के दिन घडी, आभूषण या बर्तन खरीदने चाहिए।
सिंह राशि :
इस रही के लोगों को तांबे या पालिश के बर्तन खरीदने चाहिए।
कन्या राशि :
कन्या राशि के जातकों को कांसे की धातु के बर्तन खरीदने चाहिए।
तुला राशि :
इस राशि के लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए।
वृश्चिक राशि :
इस राशि के जातकों को सोने के आभूषण तथा तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए।
धनु राशि :
इस राशि के जातकों को पीतल के बर्तन तथा सोने के आभूषण खरीदने चाहिए।
मकर राशि :
इस राशि के लोगों को कांसे की धातु का सामान तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए।
कुंभ राशि :
इस राशि के लोगो को इस दिन मिश्र धातु के बर्तन खरीदने चाहिए।
मीन राशि :
इस राशि के लोगों को इस दिन पीतल के बर्तन तथा सोने चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए।