Liger के लिए Yash ने दी थी विजय देवरकोंडा को चेतावनी, एक्टर ने किया इग्नोर !!

टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म लाइगर (Liger) थियेटर्स पर औंधे मुंह गिरी। निर्देशक पुरी जगन्नाथ की इस फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा काफी आश्वस्त थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर गई। अब सुनने में आया है कि निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अपनी इस बिग बजट फिल्म के लिए एक्टर विजय देवरकोंडा से पहले कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) को अप्रोच किया था।

फिल्म स्टार यश ने इस फिल्म की कहानी सुनी थी। बाद में उन्होंने इस फिल्म के लिए निर्देशक पुरी जगन्नाथ के ऑफर को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया। पता चला है कि एक्टर यश को फिल्म की कहानी में दम नहीं लगा और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

यश ने किया था विजय देवरकोंडा को भी आगाह –

यश की ओर से न मिलने के बाद निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने एक्टर विजय देवरकोंडा से संपर्क किया था। अर्जुन रेड्डी स्टार को ये फिल्म अच्छी लगी और उन्होंने स्क्रिप्ट सुनकर इसे हरी झंडी दे दी। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की इस फिल्म के लिए एक्टर यश ने भी उन्हें आगाह किया था।

पर, फिल्म स्टार ने उनकी बात नहीं मानी और इस फिल्म को एक्सेप्ट कर लिया। इतना ही नहीं, पुरी जगन्नाथ ने अपनी अगली फिल्म जनगनमन की कहानी भी कन्नड़ सुपरस्टार यश को भी सुनाई थी।

यश ने जनगणमण को भी किया था रिजेक्ट –

केजीएफ स्टार यश ने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया था। बाद में निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अपनी इस फिल्म की कहानी लाइगर की शूटिंग के दौरान एक्टर विजय देवरकोंडा को भी सुनाई। जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। इस बीच विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन स्टारर निर्देशक पुरी जगन्नाथ की फिल्म लाइगर थियेटर पहुंच गई। बाद में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर गई।

About शिवांकित तिवारी "शिवा"

शौक से कवि,लेखक, विचारक, मुसाफ़िर पेशे से चिकित्सक! शून्य से आरंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *