MIvsGT: मुंबई vs गुजरात के मुकाबले में अंपायर ने की बेईमानी, अर्जुन तेंदुलकर हुए आग-बबूला

2022 की विजेता गुजरात टाइटनस ने आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल टीम यानी की मुंबई इंडियंस को इस सीजन के 37वे मुकाबले में  55 रनों से मात दी है। गुजरात टाइटनस के लिए ये एक काफी  बड़ी जीत है और इस जीत के साथ वो अंक तालिका में दुसरे स्थान पर आगए है।


वही इस मुकाबले के बाद एक  विवाद बना हुआ है जहाँ इस मैच में अंपायर ने काफी बड़ी गलती कर दी है और सबही लोग उसी के बारे में चर्चा कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच के दौरान गुजरात टाइटनस की पारी के वक़्त अंपायरो से काफी बड़ी गलती हो  गयी है।


गुजरात पारी का तीसरा ओवर अर्जुन तेंदुलकर डालने के लिए आये थे जहाँ उन्होंने पहले गेंद पर ही साहा को बीट कर दिया था और गेंद उनके पैड पर जाकर लगी थी। मुंबई के खिलाडियों के द्वारा जोर से अपील किये जाने पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था।

हालाँकि आउट होने के बाद ऋद्धिमान साहा ने शुभमन से बातचीत की क्यूंकि उन्हें लग रहा था की वो आउट नहीं है। दोनों ही खिलाडियों के बीच काफी देरी तक बात हुई और साहा ने अंत में रिव्यु का इशारा किया लेकिन उनके रिव्यु के लिए इशारा करने से तुरंत पहले टाइमर 0 पर गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आपको रिव्यु लेने के लिए 15 सेकंड का टाइम मिलाता और आपकी रिव्यु लेने केलिए इसी समय के दौरान इशारा करना होगा और अगर आप समय के बाद इशारा करते है तो आपको रिव्यु नहीं दिया जाएगा। इसी कारण साहा के इस रिव्यु पर विवाद बना हुआ है।


अंपायर ने इस बात पर ध्यान नही दिया और साहा ने इस रिव्यु का इस्तेमाल कर लिया। हालाँकि उनके औए गुजरात के टीम के लिए ये रिव्यु बर्बाद ही गया क्यूंकि रिव्यु में भी ऋद्धिमान साहा को साफ़-साफ़ आउट ही करार दिया गया और वो मात्र 4 रन बनाकर वापिस पवेलियन चले गए।

About CricSpirit Staff

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *