“मैं कई राते भूखे सोया हूँ…”इस गेंदबाज़ ने अपने शुरूआती दिनों की बताई स्ट्रगल, कहानी जानकार आपको आएगा तरस

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ वसिम अकरम को किसी भी परिचय की जरुरत नहीं है क्यूंकि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाजों में से एक है जिन्होंने पाकिस्तान के लिए सालो तक खेल कर काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने तेज गेंदबाज़ी से सभी बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है।



वही उन्होंने यहाँ तक पहुँचने के लिए काफी परेशानियों का सामना किया है और उन्होंने काफी उतार चड़ाव भी देखे है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उनके पिता भारत से तालुकात रखते थे। उनका जन्म भारत के अमृतसर में हुआ था और वो एक लाइब्रेरी में प्रूफरीडर का काम करते थे। हालाँकि बटवारे के समय वो लाहौर चले गए थे।

वसिम अकरम



इसके बाद उन्हें और उनके बेटे यानी की वसिम अकरम को काफी चीजो का सामना करना पड़ा औए इन्ही बातो का जिक्र उन्होंने अपने बायोग्राफी में किया है जिसकी अभी काफी चर्चा हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वसिम अकरम की बायोग्राफी का नाम सुल्मान ए मेमॉयर है।

IPL 2023: Playoffs Qualification Scenario for all Teams


उनके परिवार में 2 भाई और एक बहन थी लेकिन वो बीखर गए थे। आपसी विवाद के कारण उनके माता और पिता ने अलग रहने का फैसला किया था और इसी कारण अकरम अपनी माँ के साथ नाना जी के घर में रहने लगे थे। उनके नाना जी सब्जी का नाम किया करते थे और इसी कारण उन लोगो को पैसे की काफी ज्यादा दिक्कत हुआ करती थी। इसी कारण कई बार वो भूखे भी सोये है।




हालाँकि इन परेशानियों के बाद भी वो क्रिकेट में लगे रहे और अपने सपने को पूरा किया। उन्होंने अपना सबसे बड़ा सपना 1992 में हासिल किया जब उन्होंने इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान को विश्वकप जीता दिया था। इमरान खान से उनके संबंध भी काफी अच्छे थे और इसका भी जिक्र उन्होंने अपने जीवनी में किया है।



उनके कैरियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट और 356 वनडे मैच खेले है। उन्होंने इन 104 मुकाबलों में 24 की औसत से 414 विकेट चटकाए है। इसी के साथ उन्होंने अपने 356 वनडे मुकाबलों में 502 विकेट चटकाए है। उनका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है और उनके स्टेट इस बात का प्रमाण देते है।

Leave a Comment


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/technew1/cricspirit.com/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/technew1/cricspirit.com/wp-includes/functions.php on line 5427